UP Scholarship Registration 2025-26: यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

By Yash
On: October 27, 2025 8:00 AM
UP Scholarship Registration 2025-26

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की तरफ से वर्तमान समय में यूपी स्कॉलरशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू की गई है जिसकी वजह से जो भी विद्यार्थी स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। लेकिन सभी विद्यार्थियों को जल्दी ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी क्योंकि रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 रखी गई है।

वही जो भी उम्मीदवार वर्तमान समय में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे उन्हें सत्यापन के बाद में सीधे बैंक खाते में सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाएगी रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है बल्कि निशुल्क ही फॉर्म भरकर सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के उद्देश्य से सबमिट कर सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन 2025-26

स्कॉलरशिप के लिए काफी दिनों से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू की हुई है जिसकी वजह से लगातार उत्तर प्रदेश राज्य में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं ऐसे में किसी भी विद्यार्थी को या माता-पिता को अपने बालक बालिका के लिए रजिस्ट्रेशन करने से चूकना नहीं है। हर साल ही उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिलती है और इस साल भी स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाएगी।

जिसे लेकर ही वर्तमान समय में स्कॉलरशिप से संबंधित आधिकारिक रूप से पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्कॉलरशिप की राशि में भी चयनित विद्यार्थियों को अच्छी ज्यादा राशि मिलेगी वही मिलने वाली राशि को विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षा के लिए कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म सभी विद्यार्थी स्मार्टफोन से ही भरकर सबमिट कर सकते हैं। या स्कूल में जमा भी कर सकते हैं।

UP Scholarship New Registration 2025-26 Overview

विभाग का नामउत्तरप्रदेश समाज कल्याण विभाग
लेख का नामयूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन
उद्देश्यपढ़ाई जारी रखने में मदद
लाभार्थीउत्तरप्रदेश के सभी विद्यार्थी
प्री मैट्रिक₹750 से ₹7,000 तक
पोस्ट मैट्रिक₹1200 से ₹13,000 तक
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarship.up.gov.in

यूपी स्कॉलरशिप के तहत राशि

यूपी स्कॉलरशिप में विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक तथा अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थियों को कम ज्यादा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग प्री मैट्रिक वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 750 रुपए से लेकर 7000 रूपये तक की स्कॉलरशिप की राशि मिलती है।

पोस्ट मैट्रिक और 12वीं कक्षा के बाद वाले विद्यार्थियों को 230 रूपये से 1200 रूपये तक की स्कॉलरशिप की राशि मिलती है और बड़े कोर्स तथा विशेष श्रेणियां के विद्यार्थियों को यह राशि 13000 से ज्यादा की भी मिल सकती है।

यूपी स्कॉलरशिप का फायदा

स्कॉलरशिप की वजह से विद्यार्थियों को अलग-अलग काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं फायदो में सबसे पहला फायदा यह है कि स्कॉलरशिप की राशि मिलने की वजह से विद्यार्थी को आर्थिक सहायता मिलती है। और इस सहायता के चलते बहुत सारे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार की योजना की वजह से गरीब परिवारों के विद्यार्थी भी शिक्षा को हासिल कर पाते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

  • यूपी स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला होना चाहिए।
  • विद्यार्थी ने राज्य के स्कूल में ही एडमिशन लिया हुआ होना चाहिए।
  • सामान्य वर्ग अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम की होनी चाहिए।
  • वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर, आदि

यूपी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • स्कॉलरशिप पाने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाए।
  • अब प्री मैट्रिक या पोस्ट मैट्रिक के स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवश्यक संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके अन्य जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद फॉर्म के सभी स्टेप्स पूरे करें जिसमें पूरे फॉर्म को पूरी तरीके से कंप्लीट कर लेना है।
  • इतना करके फॉर्म को सबमिट कर देना है और सबमिट करने पर आगे फॉर्म चला जाएगा।
  • विद्यार्थी इस तरीके से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

FAQs

यूपी स्कॉलरशिप का पैसा कब तक आएगा?

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद फिर दिसंबर महीने के आसपास पैसे जारी किए जायेंगे।

क्या बालक बालिकाएं दोनों यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां बालक बालिकाएं दोनों ही यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुझे 10वीं कक्षा में स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी या नहीं?

10वीं कक्षा में स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है।

Leave a Comment